June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊव्यापार

लखनऊ में रोजगार मेले में:104 कंपनियां कर रहीं हायरिंग, 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में कौशल विकास विभाग की तरफ से आज (18 मार्च को) रोजगार मेला लगाया गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस मेले में 104 कंपनियां हायरिंग कर रही हैं। एक दिवसीय इस मेले में 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। कौशल विकास मिशन के डायरेक्टर ने दावा किया है कि चयनित युवाओं को आज ही ऑफर लेटर दे दिया जाएगा।

मेले में बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, प्रोडक्शन, ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं और नौकरी देंगी । यहां दोपहर 1 बजे तक युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । राज्य मंत्री कपिल देव ने इसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही चैटबॉट ‘कौशल दोस्त’ लॉच किया गया। यह चैटबॉट एआई बेस्ड है, जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी की जानकारी से हर समय अपडेट रखेगा।

रोजगार मेले में प्रदेशभर से युवा पहुंच रहे हैं। उन्हें डॉक्यूमेंट्स के साथ बुलाया गया है। मेले में सबसे पहले QR कोड से खुद का रजिस्ट्रेशन करना है। उसके बाद टोकन लेना है। टोकन के मुताबिक ही कंपनी के स्टॉल पर लाइन में खड़े होना है।

कौशल विकास मिशन के डायरेक्टर पुलकित खरे ने बताया- कंपनियों से पहले ही उम्मीदवारों के रहने-खाने की व्यवस्था, न्यूनतम वेतन और अन्य सुविधाओं पर सभी बिंदु तय कर लिए गए हैं। इस रोजगार मेले में कुल 120 कंपनियां शामिल हैं, जिनमें से 80 नेशनल लेवल की कंपनियां हैं, जबकि 40 कंपनियां स्थानीय मंडल में ही रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

मंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी बात को स्पष्ट, कम शब्दों में, सही समय और विनम्रता के साथ रखना सीखें। न झगड़े से, न डर से, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना ही जीवन की आधी लड़ाई जीतने जैसा है।उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दौरान केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मुस्कुराहट, सही बॉडी लैंग्वेज और प्रेजेंटेशन भी महत्वपूर्ण होते हैं। ड्रेस कोड महंगा होना जरूरी नहीं, बल्कि अवसर के अनुसार सुसज्जित होना ज्यादा जरूरी है।

Related posts

साधना पूर्वक भक्ति में लीन हो मानव सांसारिक वासनाओं से दूर रहकर प्राप्त कर सकता है प्रभु की कृपा

admin

आज आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वावधान मे विधानसभा 193 अमृतपुर मैं मीटिंग का आयोजन

admin

साइबर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment