अंश निर्धारण के मामले की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने कराया त्वरित निस्तारण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जनसुनवाई के दौरान परगना सांडी के ग्राम मदारा निवासी प्रेमपाल पुत्र मजाकू जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मिले। प्रेमपाल ने बताया कि चकबंदी के दौरान उनकी भूमि का अंश निर्धारण गलत कर दिया गया है। चौथाई हिस्से की जगह आठवां हिस्सा लिख दिया गया है। अब चकबंदी समाप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी के यह पूछने पर कि वे समस्या के समाधान के लिए किससे मिले थे, उन्होंने बताया कि उन्होंने लेखपाल से मिलकर कई बार अपनी समस्या बतायी। लेखपाल ने उप जिलाधिकारी से मिलने को कहा। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप जिलाधिकारी बिलग्राम को तत्काल निर्देश दिया कि लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाये और किसान की समस्या का तत्काल समाधान कराकर सूचित किया जाये। बुजुर्ग किसान प्रेमपाल चेहरे पर सफलता का भाव लेकर जनसुनवाई कक्ष से रवाना हुए।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी