भास्कर न्यूज़ एजेंसी
लखनऊ – ABP न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में माननीय ओम प्रकाश राजभर जी ने NDA के पक्ष में रखा अपना विचार, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर मध्य के प्रभारी श्री सचिन सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश कुमार श्रीवास्तव जी, प्रदेश महासचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी एडवोकेट वेद प्रकाश जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पियूष सोमानी जी, प्रदेश संगठन प्रभारी महिला प्रकोष्ठ डॉ. प्रीति उपाध्याय जी, प्रदेश सचिव श्रीमती खुशबू केसरवानी जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री करुणेश तिवारी जी, युवा प्रदेश महासचिव श्री नितिन शर्मा जी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष श्री अभिनंदन सिंह जी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।