कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर*

*संकिसा/फर्रुखाबाद। भास्कर न्यूज एजेंसी*
ज्ञानेन्द्रसिह मोहित यादव
थाना मेरापुर क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय कुरार में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विद्यालय में रखी स्पोर्ट किट के 14 नग कीमती सामान चोरी हो गया। घटना 23 अक्टूबर को छुट्टी के दिन की बताई जा रही है।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्रसिह यादव ने थाना मेरापुर में तहरीर देते हुए बताया कि गाँव कुरार के कुछ लड़कों द्वारा अतिरिक्त कक्ष के ताले की चाबी बनाकर वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन रैकेट, नेट, हैंडपम्प सहित खेल का पूरा सामान चोरी कर लिया गया। 24 अक्टूबर को जब स्टोर रूम खोला गया तो केवल खाली बैग पड़ा था।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पहले मार्च 2026 में भी विद्यालय के प्रोजेक्टर हॉल से सामान चोरी हुआ था, तब समझौता कर सामान वापस ले लिया गया था।

पीड़ित प्रधानाध्यापक ने पुलिस से चोरी का सामान बरामद कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप