अमेठी में BHEL कर्मी की एक्सीडेंट में हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी)

अमेठी में आज शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू  कर दी है। बताया जा रहा है मृतक बीएचईएल में आइसोलेटर प्लांट में नौकरी करता था।

पूरा मामला बाजार शुकुल-इन्हौना मार्ग पर स्थित सराय गोपी पुलिस चौकी के पास का है, जहां आज शाम किसी वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क के किनारे घायल व्यक्ति को देख राहगीरों ने संवेदना दिखाते हुए कहा प्राइवेट वाहन से उसे सीएचसी शुकुल बाजार भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप