अलीगढ़ में 9 करोड़ की जमीन पर बनेगा वृद्धाश्रम:

भास्कर न्यूज एजेंसी (अलीगढ़ )

में बुजुर्गों के लिए एक वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की योजना के तहत इसका निर्माण किया जाएगा और असहाय बुजुर्गों को यहां रखकर उनकी बेहतर देखभाल की जाएगी। नगर निगम की सीमा टॉकीज के नजदीक स्थित 9 करोड़ रुपए की कीमत की जमीन पर वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जाएगा।

नगर निगम की जमीन पर वृद्धाश्रम बनाने का प्रोजेक्ट काफी दिनों से तैयार हो चुका है और अधिकारी इस पर लगातार काम कर रहे हैं। लेकिन करोड़ों की यह बेशकीमती जमीन पर अभी तक अवैध कब्जेदारों का कब्जा था। जो कई साल से इस जमीन पर कब्जा किए हुए थे। अब नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए इस जमीन को खाली कराया है।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी