अलीगढ में बस-ट्रक की भिड़ंत में 5 युवक की हुई मौत

भासकर न्यूज़ एजेंसी(अलीगढ)

अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा था ये बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। वहीं ट्रक के आगरा जाने की बात बताई जा रही है।

बुधवार देर रात टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये दर्दनाक हादसा हो गया है। घना कोहरे को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं पुलिस के अनुसार बस के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान ये हादसा हुआ है।हादसे के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने आगे सूचना दी और हादसे में घायल लोगों को बस से बाहर निकला गया है ।

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस थाना प्रभारी टप्पल ने बताया कि वोल्वो बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी, इसी दौरान टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप