आकाशीय बिजली गिरने से धान रोपाई के दौरान, एक की मौत ,तीन घायल

भास्कर

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकीl बड्डूपुर थाना क्षेत्र के नेरी गांव में धान की रोपाई के दौरान बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नेरी गांव निवासी रामनाथ के खेत में धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। इसमें गांव के ही कई मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमा पुरवा निवासी पवन कुमार (32) पुत्र झब्बू को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों में से दो का इलाज सीएचसी में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार