आगरा की तरफ से आ रहा था परिवार; आगे चल रहे ट्रक में घुसी हुंडई कार

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (लखनऊ)

लखनऊ में बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर काकोरी थाना क्षेत्र में रात 12 बजे के आसपास हुई। हादसे में पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद से आ रही कार हुंडई वेन्यू ( गाड़ी नंबर UP 76 AN 9878) अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर नंबर UP 78 GT 5792 में घुस गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई व कार में मौजूद कुल पांच लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार