ईद दमलादुन्नाबी के अवसर पर आज श्री अफ़सर ख़ान के गोदाम पर एक जलसे का किया गया आयोजन

ईद दमलादुन्नाबी के अवसर पर आज श्री अफ़सर ख़ान के गोदाम पर एक जलसे का किया गया आयोजन

जिला संवाददाता अनुराग सिंह
कायमगंज – फर्रुखावाद

दू र दराज़ से आए हुए वक्ताओ ने मोहम्मद स0 के जीवन पर प्रकाश डाला । नबी की तारीफ मे नाते पेश की गई ।
मुख्य वक्ता मौलाना कारी हज़रत अक़ील साहब ने रसूललल्हा की सीरत पर अपने ख़िताब में कहा , आज का मुसलमान पियारे नबी मुहम्मद सल्लाहो अलहवासल्लम के बताये रास्ते से भटक रहा है , उनके बताए हुए उपदेशो का पालन करने का आग्रह किया ।

⚡️इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती लुईस ख़ुर्शीद के पुत्र माननीय श्री उमर खुशीद ने मदरसे के तालिब इल्मों को इनाम देकर उन बच्चों की होस्ला अफजाई की , ईनामात पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे ।

इस मौके पर युवा नेता श्री उमर ख़ुर्शीद साहिब का ज़ोरदार अभिनंदन हुआ , श्री उमर ख़ुर्शीद ने अपने ख़िताब में कहा पाके रसूल मोहम्मद सल्ल o ने इंसानियत का पैग़ाम पुरी दुनिया को दिया , उनको मोहसिन ने इंसानियत कहा जाता है , बच्चों को अपने संबोधन में श्री उमर ख़ुर्शीद ने कहा बच्चों सफ़ाई आधा इमान है , तालीम हम सब पर फ़र्ज़ है , बच्चों पढ़ोगे , तो होगे कामयाब ।

जलसे का संचालन मुफ़्ती सलीम ने किया
जलसे मे मास्टर चमन जाफरी ,अब्दु ल कादर ,सय्यद रशीद अली रशीद ,हाफ़िज़ शहनूर ,इरशाद ,अफसर खान
आदि रहे मौजूद ॥

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप