उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने हरपालपुर थाने के भवन का किया शिलान्यास

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने हरपालपुर में पुलिस थाने के प्रशासनिक एवं आवासीय भवन का शिलान्यास व भूमिपूजन किया । भूमि पूजन यज्ञ में राज्यमंत्री रजनी तिवारी व विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भाग लिया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की प्रक्रिया पूरी की। भूमि पूजन यज्ञ के उपरांत अतिथिगण ने उदघाटन शिलापट का अनावरण किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए अच्छी कानून व्यवस्था जरूरी है। सरकार पुलिस को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के कारण लोग आज न्याय मांगने के लिए लखनऊ नहीं जाते हैं। आज का उदघाटन एक अदभुत क्षण है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। विधायक सवायजपुर ने कहा कि आज का क्षण इस क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व क्षण है। 25 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले भवन से हमारे पुलिस कर्मियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। कटरी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। विगत बाढ़ में जिलाधिकारी की सक्रियता व उद्योगों की स्थापना के लिए उनके प्रयासों की उन्होंने सराहना की। राकेश मिश्रा ने मंच का संचालन किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनोखे लाल कश्यप व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी