उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने लम्बी दूरी की अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर की ठहराव की मांग

9
-अपनी मांगों से संबंधित तर्क प्रस्तुत करते हुए व्यापारी नेताओं ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, बताई रेलवे को होने वाली बार्षिक आय
भास्कर न्यूज एजेंसी –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
एशिया महाद्वीप में तंबाकू व्यवसाय के लिए साथ ही फल उत्पादन के हिसाब से फलों के व्यवसाय सहित अन्य कारणों से रेलवे विभाग को ट्रेनों के ठहराव करने पर आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही जन सामान्य तथा व्यापारियों को आने-जाने की सुविधा बताते हुए आज दिनांक 10 मई 2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर स्थित कायमगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा । जिसमें व्यापारियों ने मांग कर कहा कि कायमगंज को कोलकाता से आगरा कैंट गाड़ी संख्या 13167 व 13168 अहमदाबाद से गोरखपुर गाड़ी संख्या 19409 व कामाख्या, कवि गुरु एक्सप्रेस संख्या क्रमशः 19615 -19 616 ट्रेनों को कायमगंज स्टेशन रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग की गई थी । जिसकी मासिक आय लगभग 135000 हो रही है । आर्थिक आय बताते हुए कहा है कि जन सामान्य हेतु एवं व्यापारी हित में अन्य ट्रेनों का भी कायमगंज में ठहराव करने की व्यवस्था की जाए । ज्ञापन अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम , महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी , सह महामंत्री अनु कौशल , जिला सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल , जेहान अहमद खान जिला मीडिया प्रभारी , हिमांशु शर्मा , संगम शाक्य गौरव कुमार नगर मंत्री ,चंद्र प्रकाश , अवनीश कौशल संयुक्त महामंत्री , राजीव राठौर सह कोषाध्यक्ष , मनीष अरोड़ा किराना कमेटी अध्यक्ष, हर्षित गुप्ता नगर महामंत्री सर्राफा कमेटी, दीपक शर्मा संगठन मंत्री , बबलू राठौर , विशाल श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे ।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी