कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

कछौना, हरदोई (भास्कर न्युज)क्रिसमस के अवसर पर ग्राम सभा बालामऊ में स्थित सहज कृषि ध्यान केंद्र में क्रिसमस पूजा मनाई गई। प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। ईसा मसीह का संदेश प्रेम शांति और बन्धुत्व का है। यह लोगों को आपसी सहयोग, दया और करूणा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। सहज योग के माध्यम से मानसिक व शारीरिक व आध्यात्मिक उत्थान होता है। इस अवसर पर दूर-दराज के साधकों ने प्रतिभाग किया। सेन्टर कोऑर्डिनेटर ने बताया सहज योग एक जीवन क्रिया है। ईश्वर से जुड़ना सहज योग है। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर क्षमा भाव होना चाहिए। इस अवसर पर प्रेम शंकर कनौजिया, शिखा कनौजिया, अर्चना सिंह, अतुल कनौजिया, महेंद्र आदि दूर दराज के सहज योगियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी