कटेहरी में 33 साल के बाद बीजेपी जीत की ओर बढ़ रहे है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अम्बेडकर नगर)

अम्बेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है। 1से 5 वें राउंड तक बढ़ त बनाए बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज 6वें राउंड से सपा से पीछे हो गए। वहीं इसके बाद वह फिर से आगे हो गए। 19वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। शोभावती वर्मा पीछे चल रही हैं। कटेहरी सीट अगर बीजेपी जीतती है, तो 33 साल बाद यहां पर कमल खिलेगा।

मतों की गिनती 31 राउंड में पूरी होगी। मतगणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 अलग-अलग टेबल पर हो रही है। इस सीट पर प्रमुख प्रत्याशी बीजेपी से धर्मराज निषाद, सपा से शोभावती वर्मा और बसपा से अमित वर्मा उर्फ जितेंद्र मैदान में है। इस सीट पर मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप