कोचिंग संचालक पर शिक्षक को पीटने व जाति सूचक गाली देने का लगाया आरोप

कोचिंग संचालक पर शिक्षक को पीटने व जाति सूचक गाली देने का लगाया आरोप

भास्कर ब्यरो
रिपोर्टर ओम शक्ति
कंपिल:फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगु के मजरा नगला रखा निवासी शिक्षक सुभाष के साथ दबंगों ने मारपीट की। शिक्षक ने आरोप लगाया कि गांव कमरुद्दीन नगर निवासी कोचिंग संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में घात लगाकर हमला किया और जातिसूचक गालियां भी दीं।

सोमवार की शाम सुभाष गांव हनया नगला में बच्चों को पढ़ाकर खेतों के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से बैठे गांव कमरुद्दीन नगर निवासी कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने सुभाष के साथ जातिसूचक गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। सुभाष का आरोप है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति गांव में कोचिंग संचालक है। इसी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सुभाष ने घटना की जानकारी थाने में दी और तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप