खंदक में मिली युवती ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

खंदक में मिली युवती ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रामू राजपूत
*अमृतपुर/फर्रुखाबाद*
ग्राम माखन नगला के पास खंदक में 28 वर्षीय युवती रिचा कटियार पुत्री अशोक कटियार के हाथ पैर बंधे हुए मिले थे। जिसे सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मुक्त कराया और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पीड़ता ने थाना अमृतपुर में पेशकार पुत्र कप्तान सिंह निवासी जेएनवी रोड फतेहगढ़ के विरुद्ध धारा 316 127 एवं 140 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में दिया गया कि उसने डेढ़ वर्ष पहले कॉलोनी के नाम से 80 हजार रुपये पेशकार को दिए थे। समय व्यतीत जाने के बाद भी जब कॉलोनी नहीं मिली तो पैसे की मांग की। इसके उपरांत उसे बुलाया गया और पानी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर ग्राम माखन नगला के पास डाल दिया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी