खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट

खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के गांव सोना जानकीपुर निवासी सरिता देवी पत्नी सर्वेश कुमार रविवार सुबह लगभग नौ बजे खेत पर काम कर रही थी। उसी समय परिवार का ही युवक व उसके साथियों ने खेत पर जाकर सरिता देवी को खेत के बंटवारे को लेकर गालीगलौज करने लगे। गालीगलौज का विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने सरिता देवी को मारपीट कर दी। थाना पुलिस को सरिता देवी पत्नी सर्वेश कुमार ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप