खैर विधानसभा सीट पर 1 बजे तक लगभग 29%मतदान होगे

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अलीगढ)

खैर विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। सुबह 9 बजे तक 9.06 प्रतिशत मतदान कर रहे है। वोटर्स ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। यहां पर कुल 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से सुरेंद्र दिलेर, सपा से चारू कैन, बसपा से पहल सिंह, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) से नितिन कुमार चोटेल और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेंद्र कुमार धनगर प्रत्याशी हैं। माना जा रहा है कि BJP सुरेंद्र दिलेर और सपा की चारू कैन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

खैर विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी करीब 6.55 लाख है, जिनमें से 4.02 लाख लोग मतदाता हैं। इसमें 2.15 लाख पुरुष, 1.87 लाख महिलाएं और 22 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस बार 3,500 मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

मतदान के लिए कुल 263 मतदान केंद्र और 426 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 227 बूथ संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। जो प्रशासन ने इन बूथों पर चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 3 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप