खैर सपा प्रत्याशी के ससुर को नैनी जेल किया गया शिफ्ट

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अलीगढ)

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चारू के ससुर को अब बुलंदशहर जेल से नैनी जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी के ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू के साले को भी यहां से बनारस जेल भेज दिया गया है।

बताते चले की पूर्व विधायक की हत्या मामले में हई थी आजीवन कारावास सपा प्रत्याशी के ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी पहचान दबंग जाट नेता के रूप में जानी जाती है। इन पर और इनके साले प्रदीप पर इगलास के पूर्व विधायक चौधरी मलखान सिंह और उनके गनर की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। और ये दोनों बुलंदशहर जेल में अपनी सजा काट रहे थे। बुलंदशहर, अलीगढ़ से लगा हुआ जिला है, कहीं जेल में रहकर ये चुनाव को प्रभावित न कर दें इसलिए प्रशासन ने ये कदम उठाया है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार