गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जैविक खेती को बढावा दिया जाये :-जिलाधिकारी

 

हरदोई।

विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जैविक खेती को बढावा दिया जाए। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विनय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, वन विभाग तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप