जमीन विवाद में तावड़ तोड़ फायरिंग से दहला गांव ग्राम प्रधान राजेश्वरी का पौत्र की जांघ में लगी गोली

गोली लगने से प्रधान का पौत्र हुआ घायल पुलिस जांच में जुटी

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जाहिद हुसैन
कमालगंज
थाना क्षेत्र कमालगंज के गंगा पार के ग्राम जगदीशपुर में जमीन विवाद में तावड़ तोड़ फायरिंग से दहला गांव ग्राम प्रधान राजेश्वरी का पौत्र प्रांशु पुत्र प्रदीप यादव उम्र 17 वर्ष पीड़ित ने दबंग पर 15 ,20 राउंड फायरिंग करने का लगाया आरोप घायल के जांग में गोली लगने के कारण तत्काल उसको लोहिया हॉस्पिटल एडमिट कराया गया पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पृथ्वीराज से वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार की रंजिश चल रही है करीब 9 वर्ष पूर्व भी पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान के पुत्र, पुत्री समेत चार लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया था घायल किशोर ने पूर्व प्रधान पर बीती रात भी गाली, गलौज कर कई राउंड फायरिंग करने का लगाया आरोप सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और घायल के लोअर को अपने साथ ले गई घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकार अमृतपुर रविंदनाथ राय ने जिला अस्पताल लोहिया पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पीआरबी से घायल को रात्रि करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया था

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद के संकिसा में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा नीम करोरी महाराज पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’