जर्जर छत की चपेट में आया युवक, मौत

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी l कोतवाली क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत नगर के मोहल्ला केशरीपुर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे छत पर कूद रहे बन्दरों को भगाने गए युवक के ऊपर छत गिर जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीस राठौर पुत्र जगत नरायन उम्र करीब 30 वर्ष छत पर कूद रहे बंदरो को भगाने के लिए छत पर गया और बन्दर को भगाने लगा।
इतने में ही बंदरो के कूदने से मकान की जर्जर छत गिर गयी और युवक नीचे मलबे में दब गया।

यह सुनते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन युवक को बचाने के लिए लोग छत पर चढ़ गए। दबे युवक को मलबे से निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाये जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अनीस राठौर एक मजदूर व्यक्ति है। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी