जहानगंज क्षेत्र की फुटकर आबकारी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

जनपद-फर्रुखाबाद
आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी0 पी0 गुप्ता के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08/03/2025 को उप जिलाधिकारी सदर श्री रजनीकान्त, क्षेत्राधिकारी पुलिस मोहम्मदाबाद श्री राजेश द्विवेदी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी श्री नितेश राज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 सचिन त्रिपाठी की संयुक्त टीम द्वारा जहानगंज क्षेत्र की फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। स्टाक रजिस्टर, Online Payment, CCTV कैमरा POS मशीन से बिक्री का परीक्षण किया गया। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी