जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक

भास्कर न्यूज़ संवाददता

10 मार्च  2025

फर्रुखाबाद – बैठक में जी0एम0 डीआईसी द्वारा बताया गया कि योजना में जनपद का 1000 का लक्ष्य है जिसमे अभी तक कुल 1037 आवेदन प्राप्त हुये है जिनमे से 314 स्वीकृत हुये है, 333 आवेदन स्वीकृति के लिये लंबित है, 390 निरस्त हुये है।
जिलाधिकारी द्वारा बैंको को स्वीकृत ऋण आवेदनों का वितरण 02 दिन में करने के निर्देश दिये, लंबित आवेदनों के जल्द निस्तारण के लिये निर्देशित किया व निरस्त आवेदनों का रिव्यू कर दुबारा आवेदन कराने के निर्देश दिये।
बैठक में डी0 सी0 मनरेगा,उपायुक्त उद्योग, एल0डी0एम0 व संवंधित अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप