जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जल निगम ग्रामीण की बैठक

हरदोई।आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जल निगम ग्रामीण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष ग्रामों को हर घर जल योजना से आच्छादित करने की कार्रवाई की जाये। गावों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लायी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण एके त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप