जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं की लक्ष्य के अनुरूप प्रगति बनाये रखी जाये। निर्माण कार्यों में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग की लगातार निगरानी की जाये। उन्होंने जेल में चल रहे निर्माण में डी श्रेणी में आने पर पैकफेड को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी सिडको को नर्सिंग कॉलेज की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जतायी। खनन, विद्युत, जिला कमांडेंट के स्तर पर शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में आने पर उन्होंने फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि असंतोषजनक फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहतास कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार