जिलाधिकारी ने किया वेयरहाउस का निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ वेयर हाउस को देखा। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के जिम्मेदारों को कार्यालय में साफ सफाई के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्यालय के परिसर में बड़ी संख्या में बाईक खड़ी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए वाहनों को तत्काल वहाँ से हटाकर पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार