जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय खिमसेपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

22 फरवरी 2025

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा संविलियन कन्या विद्यालय खिमसेपुर एवं संविलियन विद्यालय खिमसेपुर विकासखण्ड        मोहम्मदाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, 

विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सामान्य पाया गया,साफ सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई व ई0ओ0 खिमसेपुर को विद्यालय परिसर में साफ सफाई के लिये निर्देशित किया,जिलाधिकारी द्वारा अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति पंजिका चेक की, संविलियन कन्या विद्यालय में 03 शिक्षामित्र अनुपस्थित पाये गये,जिलाधिकारी द्वारा शिक्षामित्रों के विरूद्ध जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिये निर्देशित किया एवं मिड डे मील में मिल रहे खाने की गुणवत्ता व मात्रा के बारे में जानकारी की प्राप्त की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर व संवंधित मौजूद रहे।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी