जिलाधिकारी/सभापति अभिषेक आनंद के द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि., महमूदाबाद, सीतापुर का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (सीतापुर )

सीतापुर दिनांक 16 नवम्बर 2024 (सू0वि0) जिलाधिकारी/सभापति अभिषेक आनंद के द्वारा दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि., महमूदाबाद, सीतापुर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल परिसर में साफ-सफाई, स्केपर को एक जगह रखने तथा इसको नीलामी हेतु निर्देश दिये गये। चीनी मिल की निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय के द्वारा स्वयं मिल गोदामों का निरीक्षण किया गया। मुख्य गन्ना अधिकारी को तौल कॉटों के स्थापना एवं गन्ना कटने के बाद कम समय में ही चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही कृषकों को साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति कराने के निर्देश दिये गये। मुख्य अभियन्ता को जिला अधिकारी महोदय के द्वारा मशीनरी के ट्रायल एवं मिल बन्दी पर नियन्त्रण हेतु निर्देश दिये गये तथा मुख्य रसायन को 10 प्रतिशत से कम चीनी परता न आये तथा साफ सुथरी चीनी बनाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के समय चीनी मिल अधिकारी अनिल चतुर्वेदी प्रधान प्रबन्धक, रोहित शुक्ला मुख्य अभियन्ता, विनोद यादव मुख्य रसायन विद्, गीतेन्द्र कुमार मुख्य लेखाकार एवं सुभाष चन्द्र पाण्डेय, प्रभारी मुख्य गन्ना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप