जिला जज ने डीएम एसपी के साथ किया जिला जेल का निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिला जज श्री संजीव शुक्ला, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। बैरकों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों की व्यवस्थाएं देखी और कैदियों से संवाद किया। जिला जज ने कहा कि जिन कैदियों के पास कोई वकील न हो उनको वकील उपलब्ध कराया जाये। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता को देखा गया तथा जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि कैदियों को मीनू के अनुसार गुणवत्ता परक भोजन उपलब्ध कराया जाये। जेल में बने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलाज करा रहे कैदियों का हाल चाल लिया। इस दौरान पूरी जेल के औचक तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कोई अवांछित वस्तु नहीं मिली। इस दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी