तंत्र विद्या का आरोप लगाकर तीन मौलानाओं के खिलाफ शिकायत

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर दीपक
जहानगंज (फर्रुखाबाद)।
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी पप्पू पुत्र गफ्फार ने गांव के तीन मौलानाओं पर तंत्र विद्या करने और झाड़-फूंक के नाम पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए थाना जहानगंज में लिखित शिकायत दी है।शिकायती पत्र में पप्पू ने गांव के ही मौलाना इंतजार, मौलाना तोकीर और मौलाना लईक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह लोग झाड़-फूंक के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को भ्रमित कर उनसे पैसे वसूलते हैं। पप्पू का आरोप ऐसा ही कुछ हमारे ऊपर किया है जब हमने इसका विरोध किया तो तीनों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की और बदतमीजी भी की।
पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप