दहेज की मांग को लेकर पत्नी की पिटाई, जेवर छीनकर घर से निकाला भास्कर ब्यूरो

रिपोर्टर दीपक
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पट्टियां निवासी आशु कठेरिया पर आरोप है कि उसने घरेलू कलह और दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। बताया गया कि आशु की पत्नी से उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच दहेज की मांग को लेकर विवाद चल रहा था।आरोप है कि आशु ने अपनी पत्नी को लगातार तीन दिन तक पीटा। जब उसकी पत्नी के नाना-नानी उसे घर बुलाने आए तो उन्होंने देखा कि आशु ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि कुछ दहेज की मांगें भी दोहराईं। इसके बाद उसने बच्चों के गहने उतरवाकर पत्नी को घर से निकाल दिया।पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार दंपति के बीच घरेलू विवाद होता रहा है। फिलहाल पीड़िता ने थाना जहानगंज में एक लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी