पुलिस को गाली देने वाले सपा प्रत्याशी पर दर्ज हुई FIR

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (मुरादाबाद)

मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। दरोगा नरेंद्र कुमार ने मूंढापांडे थाने में मुकदमा दर्ज कराया। 3 दिन पहले हाजी रिजवान की मूंढापांडे थाने के सामने पुलिस से हॉट-टॉक हो गई थी।

इसका वीडियो भी सामने आया था। इसमें वो गालियां देते नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं- मुझे जेल में डाल दो। आप बगैर चुनाव के ही रामवीर (भाजपा प्रत्याशी) को जीत का सर्टिफिकेट दे दो। रामवीर का चुनाव भाजपा कार्यकर्ता नहीं, बल्कि पुलिस लड़ रही है। अब वीडियो के आधार पर पुलिस ने रिजवान के खिलाफ और उनके 10-15 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप