पूर्व BJP नगर अध्यक्ष को सूचना आयुक्त ने दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (बदायूं )

बीजेपी के पूर्व नगराध्यक्ष और पूर्व पालिका सभासद नन्हेंलाल कश्यप के निधन पर रविवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा को  आयोजित किया गया!  राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूर्व नगराध्यक्ष के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नन्हेंलाल कश्यप का निधन 2 नवंबर को हुआ था, वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वह शहर के मोहल्ला शहबाजपुर के निवासी थे और उनके परिवार में बड़े बेटे सुधीर कश्यप और छोटे बेटे पुनीत कश्यप दोनों ही वरिष्ठ वकील हैं।

कश्यप के निधन पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व दर्जामंत्री आबिद रजा समेत कई प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की! 

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी