बदायूं में एक्सीडेंट में बाइक सवार की हुई मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं )

बदायूं में शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हो गई मौत। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर लेकर घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। पुलिस फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र में अंबियापुर गांव के पास हुआ है। दरअसल दुधौनी गांव के सोहनपाल (50) अपने साथ गांव के नन्नाकु को लेकर बाइक से आए और एलपीजी सिलेंडर उस पर रखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनपाल समेत नन्नाकु गंभीर रूप से घायल हो गए है ।

घायल युवक का इलाज जारी है  पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन यहां डाक्टर ने सोहनपाल को मृत घोषित कर दिया है , जबकि घायल का इलाज जारी है। हादसे की सूचना जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं समेत अन्य लोग रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप