बदायूं में ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई ड्राइवर की मौत

भासकर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं)
बदायूं में हुई तेज रफ्तार स ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की उसके नीचे दबकर हो गई मौत। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं परिवार वालों को भी बुला लिया गया है।

हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र में सिरासौल गांव के पास हुआ। इसी गांव के रहने वाले लालू सिंह (44) मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करते है। उसी से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह ट्रैक्टर लेकर बदायूं को निकल गए थे।
गांव के समीप किसी वाहन को बचाने के चक्कर मे लालू अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गया। हादसे की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर वहा पहुंच गए और ट्रैक्टर को सीधा किया, लेकिन तब तक लालू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दि थी। वहीं परिवार वालों की तहरीर का इंतजार हो रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार