बाइक की टक्कर से हुई महिला की मौत

बाइक की टक्कर से हुई महिला की मौत
– राशन लेने जा रही वृद्धा सड़क पर वाइक की चपेट में आ गई थी
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज / फर्रुखाबाद
मौत कब आ जाय । कोई नहीं जानता यह बात आज उस समय सही होती नजर आई जब घर पर जल्दी वापस लौटने की कह कर निकली महिला कुछ ही मिनट के अंतर में दुर्घटना का शिकार हो मौत के आगोश में समा गई । बताया गया कि क्षेत्र के गाँव नगला विधी की निवासी वृध्दा शांती देवी पत्नी अमरसिंह अपने पडोस के गांव न्यामतपुर से राशन लेने जा रहीं थी । गांव से थोड़ा आगे अलीगंज – कायमगंज मार्ग पर पहुंची थीं । कि उसी समय तेज रफ्तार वाइक से टकरा गई । वाइक चालक क्षेत्र के ही गांव मदारपुर का निवासी गौरव बताया गया है । टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एम्बुलेंस 108 की सहायता से कायमगंज सरकारी अस्पताल लाया गया । किन्तु तबतक देर हो चुकी थी । डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया । साथ आए परिजन बिलख पड़े । सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार