बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के चालान

बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के चालान

परिवहन विभाग एवं पूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा जनपद के पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया गया। नेकपुर कलां स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तथा कुमार फिलिंग स्टेशन फतेहगढ़ पर 25 दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने पर चालान किया गया तथा इन पर 95000 का जुर्माना लगाया गया।

पेट्रोल पंप स्वामियों द्वारा यह शिकायतें की जा रही थी कि वाहन चालक बिना हेलमेट के भी पेट्रोल देने की जिद करते हैं तथा कई बार झगड़ा करने को भी तैयार रहते हैं, इसी के दृष्टिगत संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है। जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखें तथा जो दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आते हैं उनके फोटोग्राफ परिवहन विभाग को प्रेषित कर दिए जाए ताकि उनके चालान किए जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फर्रुखाबाद में 703 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य, आवेदन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

बाढ़ राहत कंट्रोल रूम की खुली पोल! कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, मौके पर भी नहीं मिले जिम्मेदार