ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (सीतापुर)

ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

दीपक कुमार मिश्रा

सआदतगंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में टाप पांच छात्रों में जगह बनाने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बिन्दौरा पड़ाव के छात्र अनुज कुमार को सआदतगंज के श्री गांधी पंचायत इण्टर कालेज के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय पहुंचकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।इस मौके पर संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं से ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं छात्र की इस सफलता के पीछे इस विद्यालय के अध्यापकों की भी मेहनत है छात्र को एक साईकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बिन्दौरा पड़ाव की प्रधानाध्यापक शिखा वर्मा,प्रीती सिंह, मुकेश सिंह, अंजली सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप