ब्लाक स्तर पर लम्बित न रखें जाये वृद्धावस्था पेंशन के प्रकरणः-मंगला प्रसाद सिंह

ब्लाक स्तर पर लम्बित न रखें जाये वृद्धावस्था पेंशन के प्रकरणः-मंगला प्रसाद सिंह
हरदोई (लक्ष्मीकांत पाठक)
आज जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के आवेदनों के सत्यापन में अनावश्यक देरी न की जाये। कोई भी प्रकरण ब्लॉक स्तर पर लंबित न रखा जाये। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की वजह से सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग प्रभावित होने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। विकास खण्ड पिहानी में भारी संख्या में लंबित प्रकरणों को लेकर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी पिहानी को कड़ी फटकार लगायी तथा विकास खण्ड टोडरपुर में कोई प्रकरण लंबित न होने पर सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप