भगवान के भजन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी )

अमेठी के तिलोई स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के नेतृत्व में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला है। कथा व्यास आचार्य शांतनु जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाते हुए भक्तों को दिव्यता और भक्ति का संदेश दिया है।

भगवान अवतार लेकर भक्तों की रक्षा करते हैं कथा के दौरान आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा, “जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अपने भक्तों को उनके संताप से मुक्त करते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि भगवान की लीलाओं को केवल भक्ति और विश्वास से सुनना चाहिए, तर्क-वितर्क का इसमें कोई स्थान नहीं  होना चाहिए है।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप