भोगांव पंचकल्याण से श्री भगवान संभवनाथ जी व अनंतनाथ जी की प्रतिमा प्रतिष्ठान हो कायमगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत के साथ निकली आकर्षक शोभा यात्रा

भोगांव पंचकल्याण से श्री भगवान संभवनाथ जी व अनंतनाथ जी की प्रतिमा प्रतिष्ठान हो कायमगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत के साथ निकली आकर्षक शोभा यात्रा
भास्कर न्यूज :
,रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
जनपद मैनपुरी के कस्वा भोगांव में पंचकल्याण से श्री भगवान संभवनाथ जी व अनंतनाथ जी की प्रतिमा प्रतिष्ठित होने के बाद शोभा यात्रा कायमगंज पहुंची। जहां पहुंचने पर जैन धर्मावलंबियों ने भव्य स्वागत किया।
यहां शोभयात्रा के आने पर नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल स्थित श्री संभवनाथ दिगंबर जैन मंदिर की ओर से भारी संख्या में जैन समाज के श्रृद्धालु यात्रा में शामिल हो गए । शोभा यात्रा बजारिया से नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली । शोभा यात्रा पर धर्मप्रेमियों ने जगह – जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की । पथसंचलन के बाद शोभा यात्रा
श्री दिगंबर जैन मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। मंदिर में सोनागिरि से पधारे पंडित आदित्य शास्त्री ने श्रीजी का अभिषेक एवं भव्य पूजन कराया । उसके बाद श्रीजी को वेदी पर विराजमान किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर आराधना कर आरती उतारी । इस धार्मिक आयोजन अवसर पर मेघा जैन, अनुभव, शिल्पी, देवांग, देवांशी, श्वेता, अनंत, किट्टू, जैनेंद्र, पारस, पराग, मोहित समेत जैन समाज के श्रद्धालु जन काफी संख्या में शामिल रहे । वहीं पूरे कार्यक्रम के आयोजन में नरेश जैन तथा मनीष जैन विशेष रूप से सक्रिय रहे ।

Related posts

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी