महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय द्वारा आयोजित हुआ मां दुर्गा सप्तम महोत्सव

महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय द्वारा आयोजित हुआ मां दुर्गा सप्तम महोत्सव
भास्कर ब्यूरो
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल में महाराजा हरिश्चंद्र बंशीय द्वारा आकर्षक एवं भव्य रूप से सप्तम मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया । इंदौर रस्तोगी के द्वारा लड्डू गोपाल की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का संचालन तन्वी रस्तोगी तथा रिचा रस्तोगी द्वारा किया गया । जितेंद्र रस्तोगी एवं शुधीर रस्तोगी को आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । सर्व व्यवस्था प्रमुख दुर्गेश रस्तोगी एवं अध्यक्ष सौरभ रस्तोगी और उनकी टीम द्वारा व्यवस्था की गई । जितेंद्र रस्तोगी ने बताया कि रस्तोगी समाज के बच्चों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति करके समाज के अन्य बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है । प्रोत्साहित करने वालों की भूरि – भूरि प्रशंसा की जा रही है । ऐशे प्रेरणादायी कार्यकमों के माध्यम से रस्तोगी समाज भी संगठित हो रहा है । इस मौके पर अमित रस्तोगी – नगर पालिका अध्यक्ष डॉ शरद गंगवार -अरुण दुबे – ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे – हैप्पी रस्तोगी – प्रखर रस्तोगी -मनोज रस्तोगी -संजू रस्तोगी – पप्पू रस्तोगी सहित काफी संख्या में रस्तोगी समाज व अन्य संभ्रान्त लोग मौजूद रहे ।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप