महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा ‘मिशन शक्ति अभियान ‘के तहत महिलाओ और छात्राओ को जागरूक किया।

भास्कर ब्यूरो।
रिपोर्टर ज्ञानेंद्र यादव
मेरापुर/फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे महिला विशेष दल के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओ और छात्राओ को जागरूकता का पाठ पढाया और सरकारी हेल्पलाइन नम्बरो 181/1090/113/102/108/1098/1930/1076की जानकारी दी गई। मेरापुर महिला विशेष दल की आरक्षी करीना के द्वारा महिलाओ और छात्राओ को हेल्पलाइन नम्बर का प्रयोग कब और कैसे करना सम्पूर्ण जानकारी दी गई। महिला आरक्षी करीना ‘मिशन शक्ति अभियान ‘को बाजार, कोचिंग सेन्टर, तिराहे,चौराहे ,विधालय जाने वाली छात्राओ व महिलाओ को जागरूक करने का काम कर रही है।पर्यटन स्थल संकिसा मे विदेशी महिलाओ को भी मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला हेल्पलाइन 181,वूमेन पावर लाइन 1090,आपातकालीन नम्बर 112,एम्बुलेंस नम्बर 108,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,साइबर हेल्पलाइन 1930,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076आदि नम्बरो के उपयोग की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।

Related posts

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में एक दर्जन लोगों के ली पार्टी की सक्रिय सदस्यता

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल