मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर सपा पार्षदों का हंगामा

लखनऊ नगर निगम की सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों ने जलकल विभाग के अधिकारियों की शिकायत महापौर सुषमा खर्कवाल से की तो अधिकारियों ने कहा- हमें जितने जूते मारने है मार लो।

बैठक शुरू होते ही सपा पार्षदों ने मोर्चा खोला। मुंशी पुलिया पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन महापौर ने स्वीकार नहीं किया। इससे नाराज सपा पार्षदों ने हंगाम शुरू कर दिया।

सपा पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र वाल्मीकि और महिला पार्षद शबा हसन ने कार्यकारिणी बैठक का बहिष्कार किया और वॉक आउट कर गए।

Related posts

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप