वीरांगना दिवस के अवसर पर होगी एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताः-जिलाधिकारी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (हरदोई )

वीरांगना दिवस के अवसर पर होगी एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताः-जिलाधिकारी
हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि बेटी-बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना की भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन एवं वार्षिक कार्ययोजना 2024-25 के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत जनपद की समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रत्येक विद्यालय से 10 सीनियर कुल 200 बालिकाओं के मध्य वीरांगना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हम में है दम अन्तर्गत-दौड़ (100मी0, 200मी0, 400 मी०) लम्बीकूद, चक्का फेक, गोला फेक, रिले रेस (4×100), रस्सा कस्सी, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन 19 नवम्बर 2024 को प्रातः 08 बजे से राजकीय स्टेडिम, सीतापुर रोड़ हरदोई में जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि खेल-कूद की समस्त गतिविधियां सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

पूजा के दीपक से लगी आग, शादी का सामान जलकर राख तीन वर्ष पूर्व हुई शादी में मिला था सामान, करीब एक लाख रुपये का नुकसान

छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी