व्यस्नमुक्ति का संदेश दे, विभिन्न आकर्षक देवाकृतियों से सुसज्जित झांकियां से युक्त महाशिवरात्रि पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
महाशिवरात्रि पर व्यस्नमुक्ति का संदेश दे – आकर्षक देवाकृतियों से सुसज्जित झांकियों से युक्त भव्य शोभायात्रा का नगर में हुआ पथ संचलन । जगह – जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया ।
नगर में मोहल्ला पटवनगली स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य एवं मनोहारी कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस अवसर पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता, भगवान शंकर, राधा-कृष्ण और रामदरबार की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यकम का मुख्य अतिथि पूर्व चेयरपर्सन डा० मिथलेश अग्रवाल ने शुभारंभ कराया। इस अवसर पर व्यस्नमुक्ति का संदेश देता जागरूकता रथ शामिल रहा ।, जिसमें धूम्रपान आदि नशीली बस्तुओं का सेवन ना करने को जागरूक किया गया। शोभायात्रा नगर के चिलांका, पुलगालिब, तहसील रोड, बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी, जटवारा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वीदरवाजा, भूसा मंडी चौराहा होते हुए पटवनगली स्थित विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र पर संपन्न हो गई । दौरान यात्रा भगवान के भजनों की गूंजती ध्वनि से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल बहनें और भाई समाज सुधार के संदेश लिखी पट्टिकाएँ हाथों में लिए चल रहे थे। केंद्र की संचालिका वीके मिथलेश ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम ही मनुष्य के उद्धार का एकमात्र साधन है। उन्होंने कहा कि जिस भगवान को पाने के लिए मनुष्य जप, तप, व्रत और उपवास करता है, वह स्वयं उसके हृदय में निवास करते हैं। इसलिए हमें हर समय भगवान का स्मरण करना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश गंगवार, जयकिशन गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, ज्योति, बविता, सरोज, कासगंज, एटा, रामपुर आदि जिलों के श्रृद्धालु जन शामिल रहे।

Related posts

प्रदेश प्रभारी एवं नवनियुक्त हुए प्रदेश अध्यक्ष मध्य ने कार्यकर्ताओं के साथ की संवाद बैठक

उत्तर प्रदेश प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल उनको आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी भी उपस्थित रहे उन्होंने

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने बैंसकठी पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया