शिक्षक संघ पदाधिकारी के अथक प्रयास से शिक्षकों को मिली 14 वर्ष बाद लेखा पर्चियां

शिक्षक संघ पदाधिकारी के अथक प्रयास से शिक्षकों को मिली 14 वर्ष बाद लेखा पर्चियां
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद -26 दिसम्बर024
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान और जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल के अथक प्रयास के फलस्वरूप चौदह साल बाद शिक्षकों को लेखा पर्चियां वितरित की गई। बीआरसी कार्यालय पर जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल एवं ब्लाक अध्यक्ष निर्देश गंगवार द्वारा छियासठ शिक्षक -शिक्षिकाओं को लेखा पर्ची वितरित की गई। मुन्नी देवी, रंजना गंगवार, यशोधरा, राजीव, राहुल,आरिफ, जावेद, हरीशंकर, अश्विनी, सत्यप्रकाश, ओमदत्त शर्मा, अनूप सक्सेना सहित सभी शिक्षकों ने जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान, जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष निर्देश गंगवार को धन्यवाद दिया। राजीव गंगवार, अनूप, चंद्र कांत दुबे,आरके यादव ने बताया कि लेखा पर्चियों में लाखों रुपए का अंतर है जिस पर जिला मंत्री ने बताया कि लिखित प्रत्यावेदन मिलने पर उन्हें सही कराया जायेगा।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप