सभी तहसीलों में हो पीस कमेटी की बैठक

हरदोई।होली व रमजान के दृष्टिगत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी उप जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा थाना स्तरीय व तहसील स्तरीय पीस कमेटियों की बैठक 10 मार्च से पूर्व करवा ली जाए। आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए धर्म गुरुओं से संवाद किया जाए। होलिका दहन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए होली चिन्हित स्थान पर ही जलाई जाए। सी नई परंपरा की शुरुआत न होने दी जाए। पीस कमेटी की बैठक में व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बुलाया जाए। अधिशासी अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया जाए।

Related posts

बेटी के घर पहुंची मां और साथ आए दो लोगों से मारपीट: बीमार नाती को देखने गई थी महिला, पति-देवर और सास पर पीटने का आरोप

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को झटका, कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे ने दिया इस्तीफा

ढाई घाट पहुंचे अधेड़ ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे,बेटे ने लगाया हत्या का आरोप