सायं 6 बजे तक बन्द रहेंगी शहर की सभी दुकानें: जिलाधिकारी

हरदोई (भास्कर न्युज) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि पीसीएस परीक्षा के दृष्टिगत कल 22 दिसम्बर 2024 को हरदोई शहर की सभी दुकाने सायं 6 बजे तक बन्द रहेंगी। बंदी से होटल रेस्टोरेंट मेडिकल की दुकानें खुली रहेगी।जिलाधिकारी ने कहा है कि इस सम्बन्ध में व्यापार संगठनों को भी सूचित कर दिया जाये। निर्णय का अनुपालन पूरी तरह सुनिश्चित किया जाये। प्रशासन व पुलिस की टीमें लगातार बाजारों की निगरानी करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा की अन्य सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गयी हैं। केंद्रों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है।

Related posts

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में एक दर्जन लोगों के ली पार्टी की सक्रिय सदस्यता

कम्पोजिट स्कूल कुरार से 14 नग स्पोर्ट किट चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी तहरीर

फर्रुखाबाद में 28 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; साहबगंज सबस्टेशन की 30 घंटे से बिजली गुल